चित्रकूट पुलिस ने किया रोड शो


चित्रकूट पुलिस ने किया रोड शो
कर्वी कोतवाली प्रभारी उपेन्द्र सिंह के अगुवाई में निकाली गई जागरूकता रैली
चित्रकूट उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष में होने वाले महत्वपूर्ण कार्यों एवं कल्याणकारी परियोजनाओं के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी की उपस्थिति में मिशन शक्ति,यूपी 112,महिला पीआरवी,अग्निशमन की टीम को हरी झण्डी दिखाकर जागरुकता रैली को रवाना किया गया। जागरुकता रैली में सर्वप्रथम मिशन शक्ति अभियान के क्रम में कार/स्कूटी पर महिला आरक्षियों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराध के सम्बन्ध में जागरुकता का संदेश दिया गया, द्वितीय और तृतीय स्थान पर डायल 112 की पुलिस टीम रही जिसके माध्यम से आमजनमानस को आपातकालीन समय पर पुलिस मदद हेतु डायल 112 का प्रयोग करने का संदेश दिया, साथ ही साथ रैली के माध्यम से जनता के बीच जाकर पुलिस द्वारा किस प्रकार उनका सहयोग हेतु चलाये जा रहे विभिन्न ऑपरेशन जैसे ऑपरेशन कन्विक्शन जिसके माध्यम से पुलिस मुख्यालय से चिन्हित अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलाये जाने के सम्बन्ध में बताया
गया,ऑपरेशन दृष्टि के माध्यम से जनपद के समस्त थानों के चौराहों,बाजारों एवं मिश्रित आबादी क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरें लगाये गये है,जिससे अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद तथा बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु साइबर पुलिस टीम द्वारा बचाव हेतु निरन्तर कार्यशालायें व जागरुकता अभियान व साइबर क्राइम हेल्प लाइन नं0 1930 के सम्बन्ध जानकारी दी गयी।