सरदार भगत सिंह ,राजगुरु, सुखदेव का शहादत दिवस मनाया भारत रक्षा दल


सरदार भगत सिंह ,राजगुरु, सुखदेव का शहादत दिवस मनाया भारत रक्षा दल
_रविवार को मार्टिनगंज_ तहसील के अंतर्गत स्थित मार्टिनगंज बाजार में भारत रक्षा दल के पदाधिकारी की तरफ से सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का 92वा शहादत दिवस फूल माला और दीप जलाकर मनाया गया इस शहादत दिवस मनाने के अवसर पर भारत रक्षा दल के पदाधिकारीयो ने बारी – बारी से इन तीनों देशभक्तो को जो आजादी के दीवाने के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया जिन्होंने अंग्रेजों से देश को आजाद करने के लिए लड़ते-लड़ते 1931 में 23 मार्च को लाहौर के सेंट्रल जेल से हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए ऐसे भी शहीदों को कभी नहीं भुलाया जा सकता आज देश का हर नागरिक सरदार भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदान का क्या ऋणि है इस अवसर पर भारत रक्षा दल के जिला अध्यक्ष सरवन कुमार यादव की अध्यक्षता में उपस्थित अन्य पदाधिकारी तहसील अध्यक्ष उदयभान यादव ,तहसील उपाध्यक्ष राज नारायण गुप्ता ,तहसील प्रसार सचिव पप्पू चंद्र माली ,तहसील सचिव शैलेंद्र मिश्रा ,तहसील कार्यालय सचिव प्रेमचंद यादव, तहसील संगठन सचिव चंद्रभान गौतम ,तहसील महासचिव विजय शंकर यादव ,नगर अध्यक्ष मार्टिनगंज कवञ्चल यादव, नगर उपाध्यक्ष महेंद्र यादव ,नगर सचिव संतोष कुमार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष भीमसेन यादव एवं अन्य सदस्य डॉक्टर सीतई यादव, बबलू श्रीवास्तव उपस्थित होकर हर्षोल्लास के साथ सदर दिवस मनाया और अमर शहीदों को याद किया।