थाना बहिलपुरवा पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया


थाना बहिलपुरवा पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश व अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री राज कमल के पर्यवेक्षण में थाना बहिलपुरवा पुलिस टीम ने दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरण-
उल्लेखनीय है कि 18.04.2025 को थाना बहिलपुरवा अन्तर्गत एक वादी द्वारा सूचना दिया गया कि दिनाँक 16.04.2024 की रात्रि में उसकी नाबालिक पुत्री घर पर अकेली थी तभी दिनेश पुत्र जग्गू घर में घुस कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करना तथा शोर करने पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देना । इस घटना के सम्बन्ध में थाना बहिलपुरवा में मु0अ0सं0 20/2025 धारा 64,115(2),351(2)(3),333 बीएनएस बनाम दिनेश पुत्र जग्गू पंजीकृत किया गया। आज दिनाँक 24.04.025 को थाना प्रभारी निरीक्षक बहिलपुरवा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अभियुक्त दिनेश पुत्र जग्गू उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम-
1.प्रभारी निरीक्षक बहिलपुरवा श्री आशुतोष तिवारी
2.आरक्षी मोनू राय
3.आरक्षी रोहित सिंह।