टॉप न्यूज़
ऑल इण्डिया पत्रकार एकता संघ ने छत्तीसगढ़ से नियुक्त किया प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य


ऑल इण्डिया पत्रकार एकता संघ ने छत्तीसगढ़ से नियुक्त किया प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
छत्तीसगढ़ प्रदेश की आवश्यकता अनुसार एवं कार्य को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी सिंह के आदेश पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवराज सेंद्रे को प्रदेश पदाधिकारियों की सर्वसहमति से रिक्त पद पर प्रदेश अध्यक्ष के पद में नियुक्त किया गया, साथ में भागीरथ प्रसाद वर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ पत्रकार एकता संघ के सभी पत्रकार व समाजसेवी साथियों को बहुत ही खुशी हो रही है और उन्हें गर्व है ऑल इण्डिया पत्रकार एकता संघ छत्तीसगढ़ पर, सभी पत्रकार व समाजसेवी साथियों ने नवनियुक्त एवं पदोन्नति हुए साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।