टॉप न्यूज़

चक मार्ग पर अवैध कब्ज़ा, ग्रामीणों में आक्रोश – प्रशासन की कार्रवाई से मार्ग हुआ पुनः बहाल

मोनू कुमार ब्यूरो चीफ जौनपुर

चक मार्ग पर अवैध कब्ज़ा, ग्रामीणों में आक्रोश – प्रशासन की कार्रवाई से मार्ग हुआ पुनः बहाल

 

 

जौनपुर जिले की ग्राम पंचायत खजुरा के ग्राम सभा क्षेत्र में चक मार्ग पर अवैध कब्ज़ा किए जाने की शिकायत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता गाँव का पुराना सार्वजनिक मार्ग है, जिसका उपयोग खेती-किसानी और आवागमन के लिए वर्षों से किया जाता रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने चक मार्ग पर अवैध अतिक्रमण कर खेती करना तथा निर्माण कार्य शुरू कर दिया, जिससे आम जनता को आने-जाने में भारी कठिनाई होने लगी।

गाँव वासियों ने प्रशासन व राजस्व विभाग को लिखित शिकायत देकर कब्ज़ा हटाने और चक मार्ग को खाली कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण सामूहिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए CJM न्यायालय व हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने तत्काल कदम उठाया। आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को ग्राम प्रधानपति – राम दवर गौतम, लेखपाल – सीमा पटेल, कानूनगो – हरिप्रसाद और नायब तहसीलदार – राहुल सिंह की उपस्थिति में अवैध कब्ज़ा हटवाया गया।

प्रशासनिक टीम ने मौके पर पुनः पैमाइश कराकर चक मार्ग को पूर्ववत स्थापित किया। इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और प्रशासन का आभार जताया।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में इस प्रकार के अवैध कब्ज़ों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सार्वजनिक मार्ग हमेशा जनता की सुविधा के लिए सुरक्षित रह सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!