टॉप न्यूज़

जौनपुर में स्वतंत्रता दिवस डीएम ने किया ध्वजारोहण :अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ…… 

आकाश सोनी तहसील ब्यूरो जौनपुर

जौनपुर में स्वतंत्रता दिवस डीएम ने किया ध्वजारोहण :अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ……

 

 

जौनपुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सुबह 8 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उसे सलामी दी।

कार्यक्रम में डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। समारोह में जिले के उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

देखिये इन तीन तस्वीरों में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम….

डीएम दिनेश चंद्र ने जौनपुर की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारी स्वतंत्रता स्वतंत्रता सेनानियों की हिम्मत और सैनिकों के बलिदान का परिणाम है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से समय पर कार्यालय पहुंचने का आग्रह किया। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।

डीएम ने कहा कि सभी को राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहना होगा। उन्होंने सुनिश्चित किया कि भारत की सार्वभौमिकता को किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!