टॉप न्यूज़

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जौनपुर के नेतृत्व में आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जौनपुर में तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन-

आकाश सोनी तहसील ब्यूरो जौनपुर

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जौनपुर के नेतृत्व में आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जौनपुर में तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन-

 


आज दिनांक 13.08.2025 को आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी जौनपुर डॉ0 दिनेश चन्द्र तथा पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ0 कौस्तुभ के नेतृत्व में शहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पुलिस लाइन से किया गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों डाक बंगला चौराहा, खरगा कॉलोनी, अम्बेडकर तिराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा आदि से होते हुए शाही किले पर सम्पन्न हुई। इस दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों, पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों से शहर गूंज उठा तथा सभी प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति एवं एकता का संदेश दिया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि वे 15 अगस्त को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय गौरव में सहभागी बनें।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के समस्त अधिकारीगण/कर्मचारीगण, पत्रकार बन्धु तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!