टॉप न्यूज़

कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने बालक का अपहरण करने वाले आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सतीश कुमार सोनी तहसील ब्यूरो कर्वी चित्रकूट

कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने बालक का अपहरण करने वाले आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने बालक का अपहरण करने वाले आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

संक्षिप्त विवरण-
आज दिनाँक 14.08.025 को वादी छक्की लाल केवट पुत्र हुबलाल निवासी मछली मण्डी भैरोपागा चित्रकूट द्वारा कोतवाली कर्वी पर सूचना दी कि सुबह लगभग 6 बजे उनका बच्चा कार्तिक उम्र 2.5 वर्ष जो घर के बाहर खेल रहा था मेरे पुत्र को एक व्यक्ति अपहरण करके ले गया जब नदी से वापस आया तो पडोसी ने बताया है कि एक व्यक्ति बच्चे को मणडी की तरफ ले कर भागा है सीसीटीवी की मदद से व्यक्ति को बच्चे के साथ पकड लिया जिसने अपना नाम रितेश कुमार पुत्र राममिलन निषाद निवासी जगदेव दास का अखाडा के सामने बताया जिसको लेकर हम सभी लोग कोतवाली आये हैं। इस सूचना पर कोतवाली कर्वी में मु0अ0सं0 507/025 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!