टॉप न्यूज़

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा भाद्रपद अमावस्या मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

सतीश कुमार सोनी तहसील ब्यूरो कर्वी चित्रकूट

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा भाद्रपद अमावस्या मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

 

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरूण कुमार सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह की उपस्थिति में भाद्रपद अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत मेला क्षेत्र रामघाट,निर्मोही अखाड़ा,परिक्रमा मार्ग का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा मेला में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी चेक की गई तथा मुस्तैदी पूर्वक ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं के साथ विन्रम व्यवहार करने हेतु बताया गया। घाटों पर लगे एसडीआरएफ टीम एवं समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि कोई भी श्रद्धालु को गहने पानी में स्नान न करने दिया जाये। परिक्रमा मार्ग में लगे अतिक्रमण को हटवाया गया तथा लोगों से अपील किया गया कि अपना अपना दुकान रोड पर न लगाये ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!