टॉप न्यूज़

रोडवेज बस और ट्रक में आमने-सामने हुई टक्कर पांच की मौत 15 घायल 

नसीरुद्दीन वरिष्ठ पत्रकार खेतासराय

रोडवेज बस और ट्रक में आमने-सामने हुई टक्कर पांच की मौत 15 घायल

 

जौनपुर खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के गुरैनी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जौनपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस और शाहगंज की ओर से आ रही ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए।

मृतकों में एक दो वर्षीय बच्ची, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। मृतकों में खुटहन थाना क्षेत्र निवासी देवी प्रसाद (32) और आजमगढ़ जिला निवासी गेना देवी (59), राम रतन (55) खेतासराय क्षेत्र के खालौतीपुर की पहचान हो गई है तथा दो अन्य मृतकों की पहचान के लिए परिवार वालों को सूचना दी गई है।हादसे की वजह बस के ड्राइवर की लापरवाही बताई जा रही है, जिसने दाहिने ओर बस को काटा और ट्रक से टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को निजी अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायलों में से तीन की हालत गंभीर है, जिनमें से दो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और एक को बनारस रेफर कर दिया गया है। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र और एसपी   डॉ. कौस्तुभ ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशल क्षेम जाना और घटना की जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!