बालक को पाकर उसके परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान,पुलिस को किया धन्यवाद

*ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द*
*बालक को पाकर उसके परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान,पुलिस को किया धन्यवाद।*

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में गुमशुदा/अपहृतों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर बालक की माता व चाचा को सुपुर्द किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 26.09.2025 को आरक्षी विकास यादव मुल्जिम ड्यूटी से लौटते समय देखा कि पटेल तिराहा थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट के पास एक नाबालिक बच्चा खडा था जिससे लोग नाम व पता पूंछ रहे थे। आरक्षी विकास यादव द्वारा उपरोक्त बच्चे का नाम व पता पूंछा तो उसने अपना नाम अमन गर्ग पुत्र विजय कुमार उम्र 13 वर्ष निवासी ओरन थाना विसण्डा जनपद बांदा बताया जो अपने घर से बिना बताये चला आया था।पुलिस द्वारा तत्काल घर वालो को सूचना दी गयी तत्पश्चात कुछ समय बाद उसकी माता एवं चाचा थाना कोतवाली कर्वी आय़े । थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बच्चे की माता विनीता पत्नी विजय एवं चाचा योगेन्द्र पुत्र स्व0 सीताराम को सुपुर्द किया गया। माता व चाचा द्वारा द्वारा अपने पुत्र से मिलने पर अत्यंत प्रसन्न होकर थाना कोतवाली पुलिस को बार-बार धन्यवाद दिया।




