जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की अध्यक्षता में कोतवाली कर्वी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की अध्यक्षता में कोतवाली कर्वी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया

आज दिनाँक 13.09.025 को शासन की मनसा अनुरूप जन समस्याओं को त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी०एन० व पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में कोतवाली कर्वी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों/प्रार्थना पत्रों से संबंधित अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर त्वरित स्थलीय निरीक्षण कर शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें साथ ही कहा कि जमीन संबंधित समस्या को पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर स्थलीय निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण कराया जाए।
समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह,पीआरओ श्री प्रवीण कुमार सिंह उपस्थित रहें।





