ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में मेले में अपने परिजनों से बिछ़़डी बालिका को सकुुशल किया गया सुपुर्द

ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में मेले में अपने परिजनों से बिछ़़डी बालिका को सकुुशल किया गया सुपुर्द
बालिका को पाकर परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, चित्रकूट पुलिस को कहा धन्यवाद

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में चौकी प्रभारी सरैया श्री सत्यमपति त्रिपाठी व उनकी टीम द्वारा मेले में बिछड़ी बालिका को उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया।
*विवरण-*
आज दिनांक 03/09/2025 को कस्बा सरैया मेला में एक बालिका जिसकी उम्र करीब 2 साल है जो हरे कलर का शर्ट लाल कलर का लोवर और गले में लाल मोतियों की माला पहनी है कि अपने माता-पिता से बिछड़ जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर चौकी प्रभारी सरैया श्री सत्यमपति त्रिपाठी व उनकी टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर गुमशुदा लड़की को साथ लेकर मेले में पिए सिस्टम के द्वारा अनाउंस किया गया व फोटो को सोशल मीडिया ग्रुप व आस पास के ग्राम प्रधान व सम्भ्रान्त व्यक्तियों को भेजी गयी, जिसकी मदद से गुमशुदा लड़की अनुष्का की नानी चुन्नी देवी को सकुशल तस्दीक करने के पश्चात सुपुर्द किया गया।
बालिका अनुष्का के परिजनों ने चित्रकूट पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी।




