शारदीय नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के नेतृत्व में कोतवाली कर्वी पुलिस बल ने कर्वी शहर में पैदल गश्त किया गया।

शारदीय नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के नेतृत्व में कोतवाली कर्वी पुलिस बल ने कर्वी शहर में पैदल गश्त किया गया।

शारदीय नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने जाने हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर श्री अरविन्द कुमार वर्मा,क्षेत्राधिकारी लाइन्स/यातायात श्री यामीन अहमद की उपस्थिति में पुलिस बल के साथ कर्वी शहर में पैदल गश्त कर दुर्गा पण्डालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पैदल गस्त के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली कर्वी क्षेत्र में दुर्गा पण्डाल आयोजकों से संवाद कर सुरक्षा उपायों की जानकारी प्राप्त कर सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा गया कि कोई भी व्यक्ति शांति भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
महिला सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए काली देवी मन्दिर पर मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत *महिला/बालिकाओं को सुरक्षा सम्बन्धित सेवाएँ*
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1090 – वीमेन पावर लाइन
181 – वीमेन हेल्पलाइन
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
102 – गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं हेतु एम्बुलेंस
108 – सामान्य एम्बुलेंस सेवा
1098 – चाइल्ड लाइन
101 – अग्निशमन सेवा
1930 – साइबर हेल्पलाइन व www.cybercrime.gov.in के बारे में जानकारियां दी गई ।
इस दौरान उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को पुलिस अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि सभी थानों में महिलाओ की सुरक्षा/सहायता हेतु एक महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहाँ पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण किया जाता है इसके साथ ही मौजूद महिलाओं/बालिकाओं को महिला सुरक्षा सम्बन्धी चलाई जा रही हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में पंपलेट वितरित करते हुए विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सभी महिलाओं/बालिकाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया तथा सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी रखते हुये उसका प्रयोग करने के लिये कहा गया साथ ही आम नागरिकों से अपील कर त्यौहार को भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी समस्या पर तत्काल डायल-112 हेल्पलाइन नम्बर या सम्बन्धित थाना पर सूचना देने को बताया गया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह,थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती नीलम देवी,पीआरओ श्री प्रवीण कुमार सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।




