टॉप न्यूज़

भगवान श्रीराम चंद्र की तपोभूमि चित्रकूट के पवित्र स्थल रामघाट पर मंडला आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दीपदान किया गया तत्पश्चात रामघाट पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

 

‼️*भगवान श्रीराम चंद्र की तपोभूमि चित्रकूट के पवित्र स्थल रामघाट पर मंडला आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दीपदान किया गया तत्पश्चात रामघाट पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।*‼️

सतीश कुमार सोनी तहसील ब्यूरो कर्वी चित्रकूट

आज दिनांक 21.10.2025 को मंडला आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा भगवान श्रीराम चंद्र की तपोभूमि चित्रकूट के पवित्र स्थल रामघाट पर दीपदान किया गया तत्पश्चात रामघाट पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

मंडला आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण की रक्षा करने एवं सौहार्द पूर्वक पर्व मनाने की अपील की गयी तत्पश्चात मंडला आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा व पुलिस अधीक्षक ने मेला भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया उन्होंने ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया कि लगातार मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी करें किसी प्रकार श्रद्धालुओं को समस्या नहीं आनी चाहिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री उमेश चन्द्र निगम, उप जिलाधिकारी न्यायिक मानिकपुर सुश्री पूजा गुप्ता, उप जिलाधिकारी कर्वी सुश्री पूजा साहू, क्षेत्राधिकारी मऊ श्री फहद अली, नगर पालिका परिषद कर्वी लालजी यादव, चौकी प्रभारी सीतापुर श्री अनिल गुप्ता, पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार सिंह व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!