चित्रकूट पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत “Run for Empowerment” का किया आयोजन

♦️चित्रकूट पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत “Run for Empowerment” का किया आयोजन♦️

➡️आज दिनाँक 11.10.025 को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चित्रकूट पुलिस द्वारा “Run for Empowerment” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं एवं महिला आरक्षियों के साथ-साथ अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री सत्यपाल सिंह तथा अन्य पुलिस अधिकारीगणों ने भी सक्रिय रुप से भाग लिया और प्रतिभागियों के साथ “Run for Empowerment” हेतु दौड़ लगाई। दौड़ धनुष चौराहा से प्रारम्भ होकर,एलआईसी होते हुए पटेल तिराहा पर समाप्त हुई। पूरे आयोजन में उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक संदेश का वातावरण रहा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, समाज में उनके अधिकारों एवं सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था।
चित्रकूट पुलिस का यह प्रयास मिशन शक्ति के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जो यह दर्शाता है कि जब समाज के सभी वर्ग एक साथ आगे बढ़ते हैं, तभी वास्तविक सशक्तिकरण संभव होता है।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री अरविन्द कुमार वर्मा,प्रतिसार निरीक्षक श्री रामाशीष यादव, निरीक्षक श्रीमती सविता श्रीवास्तव(सहायक नोडल अधिकारी मिशन शक्ति),महिला थानाध्यक्ष श्रीमती नीलम देवी व अन्य पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया।




