टॉप न्यूज़

ग्राम सभा रानीपुर जलापुर में शोक की लहर

मोनू कुमार ब्यूरो चीफ जौनपुर

ग्राम सभा रानीपुर जलापुर में शोक की लहर

 

ग्राम सभा रानीपुर जलापुर में श्री जोखन मास्टर जी की धर्मपत्नी का हाल ही में दुःखद निधन हो गया। इस शोकदायक घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

श्रीमती जी के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस अवसर पर माननीय श्री गिरीश चंद्र यादव (मंत्री जी), श्री बृजेश यादव (ब्लॉक प्रमुख, श्री दशरथ यादव (ग्राम प्रधान), श्री सुभाष चंद्र यादव, श्री रोहित यादव, श्री राम लवट यादव, एवं क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के जिला सचिव श्री मोनू कुमार उपस्थित रहे।

 

साथ ही, कनक टुडे न्यूज़ के ब्यूरो चीफ ने भी पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की।

 

परिवार को इस कठिन समय में सांत्वना देने के लिए गाँव एवं क्षेत्रवासियों की भारी उपस्थिति रही। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!