कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने ड्यूटी में बाधा उत्पन्न करने वाले,गाली गलौज कर जान से मारने की नियत से हत्या का प्रयास करने वाले 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने ड्यूटी में बाधा उत्पन्न करने वाले,गाली गलौज कर जान से मारने की नियत से हत्या का प्रयास करने वाले 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने ड्यूटी में बाधा उत्पन्न करने वाले,गाली गलौज कर जान से मारने की नियत से हत्या का प्रयास करने वाले 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 03.10.2025 को आरक्षी आशीष कुमार की ड्यूटी नव दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हेतु तालाब के पास लगी थी कि 6.00 बजे शाम ग्राम रजौला चकभूपत की मूर्ति विसर्जन हेतु तालाब के पास आयी । जिसमें लोग आम रास्ता पर लेटकर डांस कर रहे थे तभी पीछे मूर्ति विसर्जन के लिए आयी और कहा कि भइया आगे बढ़ाओं या हमलोगों को मूर्ति विसर्जन हेतु साइड दो ताकि हम अपनी मूर्ति विसर्जन कर सकें। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में गाली –गलौज करते हुए मारपीट करने लगे जिससे राहुल तिवारी के सिर में चोट आयी व सर फट गया एवं मौके पर बेहोश होकर गिर गया । कुछ लोग आरक्षी आशीष कुमार के पास जाकर घटना के बारे में बताये तभी आरक्षी तालाब के पास बन्धे के नीचे मेन सड़क पर आया तो देखा कि राहुल तिवारी बेहोश पड़ा था। तभी कुछ लोगों ने पानी का छिटा मारा तो होश में आया और अपना नाम पता बताया। तब आरक्षी आशीष कुमार द्वारा रजौला की मूर्ति विसर्जन करने आये लोगों से आग्रह करने लगा कि अपनी मूर्ति को आगे बड़ा दो ताकि पीछे वाली मूर्तिया भी विसर्जित हो सकें। इसी बात को लेकर अनसुइया प्रसाद पटेल,अंकित पटेल,अनुराग पटेल,संजय कोटार्य,चन्द्रपाल कोटार्य,शिवा पटेल,मनीष,मधुसूदन,ओमप्रकाश यादव व 10 अन्य लोगों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नियत आरक्षी आशीष कुमार का गला दबाते हुए जमीन पर पकट दिये व ताल घूंसो से मारा पीटा जिससे आरक्षी के शरीर में चाटे आयी साथ ही साथ जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे कि शोर शराबा सुनकर तालाब पर लगा अन्य पुलिस बल उ0नि0 श्री राजेश कुमार चौरसिया व आरक्षी अमर सिंह मौके पर आ गये। उन्होने आरक्षी को बचाया व घटना में मारपीट करने वाले दो लोगो को मौके पर पकड़ लिया गया एवं अन्य लोग मौके से भाग गये। पकड़े गये व्यक्तियों ने अपना नाम 1.अनुसुइया प्रसाद पटेल पुत्र सुन्दरलाल पटेल 2.शिवा पटेल पुत्र दिनेश कुमार पटेल निवासीगण रजौला चकभूपत थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट बताया । सूचना पर थाना कोतवाली कर्वी में मु0अ0सं0 623/2025 धारा 191(2),109,115(2),121(1),132,352,351(3) बीएनएस बनाम 1.अनुसुइया प्रसाद पटेल पुत्र सुन्दरलाल पटेल 2.शिवा पटेल पुत्र दिनेश कुमार पटेल 3.अंकित पटेल पुत्र अज्ञात 4.अनुराग पटेल पुत्र अज्ञात 5.संजय कोटार्य पुत्र अज्ञात 6.चन्द्रपाल कोटार्य पुत्र अज्ञात 7.मनीष पुत्र अज्ञात 8.मधुसूदन पुत्र अज्ञात 9.ओमप्रकाश यादव पुत्र अज्ञात निवासीगण रजौला चकभूपत थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट। 10. अन्य 10 अज्ञात व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 04.10.2025 को उ0नि0 रमेश सिंह मय हमराह उ0नि0 राजेश कुमार चौरसिया,आरक्षी अभिषेक प्रताप,आरक्षी अमर सिंह,महिला आरक्षी सीमा पाल,आरक्षी शिवम मिश्रा,आरक्षी आशीष कुमार सिंह,आरक्षी रविन्द्र कुमार व आरक्षी लल्लू द्वारा मुखविर की सूचना पर 1. संजय कोटार्य पुत्र लोटन 2.अंकित पटेल पुत्र रामभगन 3.मधुसूदन पुत्र भगन 4.चन्द्रपाल कोटार्य पुत्र शिवप्रसाद 5.ओमप्रकाश यादव पुत्र देशराज निवासीगण ग्राम रजौला चकभूपत को ग्राम रजौला से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार करने वाली कोतवाली कर्वी की टीम-*
1.उ0नि0 रमेश सिंह चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग
2.उ0नि0 राजेश कुमार चौरसिया
3.आरक्षी अभिषेक प्रताप
4.आरक्षी अमर सिंह
5.महिला आरक्षी सीमा पाल
6.आरक्षी शिवम मिश्रा
7.आरक्षी आशीष कुमार सिंह
8.आरक्षी रविन्द्र कुमार
9.आरक्षी लल्लू




