पैदल गस्त के दौरान मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत छात्र/छात्राओं,महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया

*‼️पुलिस अधीक्षक द्वारा दीपावली मेला की तैयारियों को लेकर रामघाट में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया*
*‼️पैदल गस्त के दौरान मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत छात्र/छात्राओं,महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया‼️*

आज दिनांक 14.10.2025 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा अपर पुलिस अक्षीक्षक श्री सत्यपाल सिंह उपस्थिति में दीपावली मेले की तैयारी को लेकर रामघाट में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेले के दौरान लाइटिंग, स्पीकर, सीसीटीवी कैमरा, कंट्रोल रूम, खोया पाया केंद्र, घाटो की साफ-सफाई,ड्यूटी प्वाइंट चिन्हित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।इस बार विशेष डीप वाटर बैरिकेड्स मंदाकिनी नदी रामघाट में लगवाया गया है। जो श्रद्वालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकेगा । यह प्लास्टिक से बनी बैरिकेड्स है, जो सतह पर तैरती है और स्पष्ट रुप से दिखाई पड़ती है। पैदल गस्त के दौरन पुलिस अक्षीक्षक चित्रकूट द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत छात्र/छात्राओं,महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया तथा हेल्पलाइन नम्बरों व कानूनी प्रावधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
पैदल गस्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक बहिलपुरवा श्री आशुतोष तिवारी, अपराध निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्री लाखन सिंह, चौकी प्रभारी सीतापुर श्री अनिल गुप्ता पीआरओ श्री प्रवीण कुमार सिंह व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।




