टॉप न्यूज़

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की अध्यक्षता में साइबर कमाण्डों द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में साइबर अपराध के सम्बन्ध में 01 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की अध्यक्षता में साइबर कमाण्डों द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में साइबर अपराध के सम्बन्ध में 01 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

सतीश कुमार सोनी तहसील ब्यूरो कर्वी चित्रकूट

अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन,प्रयागराज के निर्देशन में आज दिनांक 08.10.2025 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में साइबर अपराध से निपटने एवं साइबर अपराध की विवेचना/रोकथाम हेतु पुलिस मुख्यालय से नियुक्त साइबर कमाण्डों उत्तम सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार 01 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया ।साइबर सेल,साइबर थाना एवं जनपद के समस्त थानों के साइबर हेल्प डेस्क में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को साइबर अपराध संबंधी नवीनतम तकनीकों एवं प्रक्रियाओं के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त कर्मियों को थाना स्थित साइबर हेल्प डेस्क पर प्राप्त शिकायतों को दर्ज करने,उनके त्वरित निस्तारण एवं हेल्प डेस्क पर उपलब्ध रजिस्टर, शिकायतों के निस्तारण की स्थिति एवं प्राप्त प्रकरणों के अद्यतन अभिलेखों के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी मऊ श्री फहद अली,प्रभारी साइबर थाना श्रीमती रीता सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!