पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा द्वारा पुलिस लाइन चित्रकूट में प्रशिक्षु आरक्षियों के लिये नवनिर्मित पुलिस मेस का उद्घाटन किया गया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा द्वारा पुलिस लाइन चित्रकूट में प्रशिक्षु आरक्षियों के लिये नवनिर्मित पुलिस मेस का उद्घाटन किया गया।

आज दिनांक 09.10.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा श्री राजेश एस0 द्वारा जिलाधिकारी चित्रकूट श्री शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाइन चित्रकूट प्रशिक्षु आरक्षियों के लिये नवनिर्मित पुलिस मेस का उद्घाटन किया गया तत्पश्चात नवनिर्मित मेस में पुलिस अधिकारी/पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों के लिए भोज (बड़ा खाना) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा महोदय जिलाधिकारी चित्रकूट व पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सहित सभी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों को भोजन परोसा गया ,साथ ही उनके साथ बैठ कर भोजन किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री उमेश चन्द्र निगम,अपर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन्स श्री अरविन्द वर्मा, क्षेत्राधिकारी राजापुर श्री राजकमल, क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री यामीन अहमद, क्षेत्राधिकारी मऊ श्री फहद अली, क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान श्री अजेय कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव, आरटीसी श्री प्रदीप यादव,पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार सिंह एवं समस्त थाना प्रभारी , चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।





