पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बांदा द्वारा दीपावली/कार्तिक अमावस्या मेला के अवसर पर तीर्थ क्षेत्र रामघाट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बांदा द्वारा दीपावली/कार्तिक अमावस्या मेला के अवसर पर तीर्थ क्षेत्र रामघाट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

आज दिनांक 20.10.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बांदा श्री राजेश एस0 द्वारा जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन,पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री सत्यपाल सिंह की उपस्थिति में दीपावली/कार्तिक अमावस्या मेला की व्यवस्थाओं को लेकर तीर्थ क्षेत्र रामघाट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान मेला में लगे सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने एवं श्रद्धालुओं से विनम्रता पूर्वक व्यवहार करने हेतु बताया गया तथा घाटों पर लगे पुलिस बल को बताया गया कि गहरे पानी में जाने के लिए श्रद्धालुओं को रोके,जो नाव लगे है उनकी सहायता से तत्काल बचाव का कार्य करेंगें ।