अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को महिला थाना में दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया

चित्रकूट। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को महिला थाना में दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सीओ अरविंद वर्मा ने छात्राओं को बताया कि यदि महिला व युवतियों के साथ कहीं कोई ज्यादती होती है तो खुलकर इसका प्रतिरोध करें। अपनी आवाज को बुलंद करें। ज्यादती को सहना व छिपाना भी बड़ा अपराध है।

कालूपुर स्थित महिला थाना परिसर में शहर के श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं को संबोधित कर सीओ सिटी ने बताया कि यदि को परेशान करे तो पुलिस हेल्पलाइन नॅ.. 1090 लगाकर शिकायत कर सकती हैं। शिकायत करने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाता है। कहा कि पुलिस भयभीत होने की जरूरत नहीं है।जब कोई परेशान करे तो संबंधित थाने में जाएं। वहां शिकायत करें। हर थाने में महिला पुलिस भी मौजूद रहती है। महिला थाना प्रभारी नीलम देवी ने पुलिस हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। कहा कि पुलिस आप की दोस्त है। पुलिस आपको न्याय दिलाएंगी। महिलाएं किसी से कम नहीं है। कई महिलाएं अन्याय को सहन कर चुप बैठ जाती है। यह उनके व बच्चों के भविष्य के लिए घातक होता है। साइबर अपराधियाें से बचे। इसके लिए हेल्पलाइन न- 1930 पर कॉल करें। सर्तकता से ही इससे बचा जा सकता है। कार्यक्रम में अमर उजाला चित्रकूट के सुधीर अग्रवाल, अनूप दुबे, पुलिस कर्मी लता त्रिपाठी, सुधा तिवारी, दीपिका सिंह, नीतू नायक आराधना ने भी थाना में हो वाले कार्य की जानकारी दी। इस मौके पर शिक्षिका रिया पांडेय , अर्चना चौहान मौजूद रहीं।




