चौकी सीतापुर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 05 किलो 158 ग्राम सूखा गांजा के साथ किया गिरफ्तार।

चौकी सीतापुर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 05 किलो 158 ग्राम सूखा गांजा के साथ किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यपाल सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर श्री अरविन्द कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्री श्यामप्रताप पटेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी सीतापुर उ0नि० श्री यदुवीर सिंह व उनकी टीम द्वारा अभियुक्त शारदा प्रसाद उर्फ गोलू पुत्र सभानारायाण गुप्ता निवासी कुल्लू खेड़ा थाना बदौसा जनपद बांदा को एक काले कलर का पिट्टू बैग मे कुल 05 किलो 158 ग्राम सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कर्वी में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*बरामदगी-*
कुल 05 किलो 158 ग्राम सूखा गांजा
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1.चौकी प्रभारी सीतापुर उ0नि0 श्री यदुवीर सिंह
2.आरक्षी अनुज सिंह
3.आरक्षी आशीष सिंह
4.आरक्षी रविन्द्र राठौर
5.महिला आरक्षी काजल यादव



