टॉप न्यूज़

पचास हजार का इनामी मुठभेड़ में हुआ ढेर, मौका पाकर तीन साथी फरार… 

शिव प्रसाद गुप्ता ब्यूरो चीफ आजमगढ़

पचास हजार का इनामी मुठभेड़ में हुआ ढेर, मौका पाकर तीन साथी फरार…

 

 

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में लखनऊ एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की शुक्रवार तड़के 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके तीन साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही हैं।

एसटीएफ के एसपी डी.के शाही ने बताया कि टीम ने रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा पुल के पास बदमाशों की घेराबंदी की, जिसमें दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली तो वह घायल होकर गिर पड़ा। उसे देखकर उसके अन्य साथी भाग गए। टीम ने घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी हरैया भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया।

डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बदमाश की पहचान आजमगढ़ के फूलपुर निवासी वाकिब उर्फ वाकिफ (27) के रूप में हुई है। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ आजमगढ़, जौनपुर, कुशीनगर समेत अन्य जनपदों में चोरी, लूट, धोखाधड़ी, और अवैध गो-तस्करी सहित करीब 48 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!