राजधानी दिल्ली में हुई विस्फोट की घटना के दृष्टिगत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के बनाए रखने हेतु पुलिस अक्षीक्षक चित्रकूट के नेतृत्व में डॉग स्क्वाड. एलआईयू ,थाना कोतवाली कर्वी एवं जीआरपी पुलिस की सयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन कर्वी में सघन चेकिंग की गई

आज दिनांक 10.11.2025 को राजधानी दिल्ली में हुई विस्फोट की घटना के दृष्टिगत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन कर्वी पर सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस दौरान डॉग स्क्वाड, एल.आई.यू. थाना कोतवाली कर्वी एवं जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, सामान एवं वाहनों की गहन जांच की गई।
चेकिंग के दौरान यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना तथा संभावित आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम करना है।
चेंकिग के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्री श्याम प्रताप पटेल,प्रभारी निरीक्षक एलआईयू श्री नागेन्द्र भूषण ,उ0नि0 एलआईयू श्री शिवशंकर तिवारी,उ0नि0 एलआईयू श्री शिवदत्त सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री कौशल सिंह ,जीआरपी/आरपीएफ पुलिस एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।