टॉप न्यूज़

साइबर अपराधों से सुरक्षा को लेकर जौनपुर पुलिस लाइन में जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न

आकाश सोनी तहसील ब्यूरो जौनपुर

साइबर अपराधों से सुरक्षा को लेकर जौनपुर पुलिस लाइन में जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न

 

जौनपुर। रिज़र्व पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में आज साइबर जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने की। कार्यशाला का उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं आम नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों और धोखाधड़ी की बदलती तकनीकों से अवगत कराते हुए उनसे बचाव के उपाय बताना रहा।

 

कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ और अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने साइबर सुरक्षा की आवश्यकता, साइबर अपराधों की आधुनिक चुनौतियों तथा पुलिस द्वारा किए जा रहे तकनीकी प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की।

 

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ राहुल मिश्रा ने नवीनतम साइबर फ्रॉड तकनीकों, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और बचाव के व्यावहारिक उपायों पर प्रशिक्षण दिया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने अत्यंत उपयोगी बताया।

 

कार्यक्रम में जिला जज, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण, सहायक पुलिस अधीक्षक (नगर/लाइन्स) सहित अनेक प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!