टॉप न्यूज़

Syrup सियासत और सफाईः कोडिनयुक्त Syrup तस्करी मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह का बड़ा दावा, कांग्रेस और विपक्षी दलों पर लगाए गंभीर आरोप….

विजय शंकर यादव उप संपादक

Syrup सियासत और सफाईः कोडिनयुक्त Syrup तस्करी मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह का बड़ा दावा, कांग्रेस और विपक्षी दलों पर लगाए गंभीर आरोप….

 

 

उत्तर प्रदेश . जौनपुर. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की स्पेशल टीम ने जौनपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का सबसे बड़ा खुलासा करते हुए करीब 18.28 लाख कोडिनयुक्त फेंसेडिल कफ सिरप की तस्करी का रिकॉर्ड जब्त किया था. इस मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह का नाम भी सामने आया है, जिसे लेकर धनंजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सफाई पेश की है. साथ ही जांच की मांग करते हुए खुद को निर्दोष बताया है.पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, नमस्ते प्रिय साथियों. मुझे पता है कि कफ सिरफ के मुद्दे पर मेरे कुछ राजनैतिक विरोधियों ने पत्रकार बंधुओं को गुमराह करके मेरे बारे में भ्रामक्ता फैलाने का कृत्य किया है. इस सम्बन्ध में मैं आपको अवगत कराना चाहता हूं कि प्रकरण काशी-वाराणसी से जुड़ा होने के कारण कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं के द्वारा झूठे आरोप लगाकर प्रधानमंत्री जी के छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है.आगे उन्होंने कहा, इस प्रकरण की जांच राज्य सरकार द्वारा गहनता से विभिन्न एजेंसियों के द्वारा कराई जा रही है, जिससे प्रकरण की सत्यता सबके सामने आ जाएगी. चूंकि यह मामला अंतर्राजीय है, अतः माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि इस मामले की व्यापक जांच सीबीआई से कराई जाए, जिससे दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही सुनिश्चित हो और अनर्गल आरोपों और झूठी खबरों पर विराम लग सके. आप सभी को मैं यह भी बताना चाहता हूं कि इस सम्बन्ध में मैं मा.प्रधानमंत्री जी और मा. मुख्यमंत्री जी को पत्र लिख रहा हूं, जिससे भ्रामक खबर चलवाने तथा राज्य सरकार की छवि धूमिल करने वालों का चेहरा उजागर हो सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!