चित्रकूट पुलिस ने 04 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

चित्रकूट पुलिस ने 04 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस टीम ने 04 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया ।
(1).उ0नि0 श्री अशोक कुमार राय मय हमराही आरक्षी संजीव सोनी थाना कोतवाली कर्वी द्वारा मु0अ0सं0 60/2015 धारा 138 बी विधुत अधिनियम के वारण्टी अभियुक्त रईस पुत्र हनीफ निवासी भरतपुरी थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।
(2).उ0नि0 विजय कुमार मय हमराही आरक्षी राहुल पाण्डेय थाना कोतवाली कर्वी द्वारा वाद संख्या 5522/23 धारा 138 एनआई एक्ट के वारंटी अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार निवासी भुईहरी माफी थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।
(3).उ0नि0 श्री रविन्द्र कटियार मय हमराह मुख्य आरक्षी वीरेन्द्र कुमार, आरक्षी रामकेश कुशवाहा थाना राजापुर द्वारा अ0सं0 364/2017 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अभियुक्त नीतेश पटेल उर्फ अनुराग उर्फ बट्टा पुत्र रामकेश निवासी चनहट थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।
(4).उ0नि0 राहुल पाण्डेय मय हमराह मुख्य आरक्षी पवन थाना मऊ द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 84/24 धारा 363,506 भादवि के वारंटी अभियुक्त झिलमिल उर्फ रईस पुत्र नसीर उर्फ अनीस उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम हटवा मजरा खण्डेहा थाना मऊ जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।





