कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के नेतृत्व में थाना भरतकूप पुलिस बल ने कस्बा भरतकूप में पैदल गस्त कर संदिग्ध वाहनो/व्यक्तियों की चेकिंग की गयी

कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के नेतृत्व में थाना भरतकूप पुलिस बल ने कस्बा भरतकूप में पैदल गस्त कर संदिग्ध वाहनो/व्यक्तियों की चेकिंग की गयी

➡️आज दिनाँक 10.12.2025 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक भरतकूप श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना भरतकूप पुलिस बल द्वारा कस्बा भरतकूप में मिश्रित आबादी क्षेत्र,बाजार, भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त किया गया। पुलिस टीमों द्वारा दुकानदारों, व्यापारीबंधुओ एवं क्षेत्रीय नागरिको से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास कराया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क पर अवैध रुप किए अतिक्रमण को हटवाया गया साथ ही शराब की दुकान,होटल/ढाबा एवं दो/चार पहिया वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।