कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान


कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान
थाना दीदारगंज अंतर्गत कुशल गांव बाजार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुशलगांव के सामने मार्टिनगंज दीदारगंज रोड पर कुशल गांव निवासी नियाज अहमद उर्फ पप्पू अहमद पुत्र निसार की शालू वस्त्रालय के दुकान मे रविवार की रात लगभग 1:00 बजे भीषण आग लग जाने के कारण दुकान में रखा गया लगभग 40 लाख के समान जिसमें साड़ी रेडी मेड कपड़े गद्दा रजाई ऊनी कंबल स्वेटर सहित अन्य सामान धू धू कर जलते देखकर किसी के सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और पुलिस ने दुकानदार नियाज अहमद को फोन से सूचना दिया कि आपकी दुकान में आग लग गई है सूचना पाते ही दुकानदार पप्पू उर्फ नियाज अहमद मौके पर पहुंच कर देखा तो दुकान में आग की लपट बाहर तक आ रही थी और उसमें रखे कपड़े व सामान जल रहे थे
पुलिस की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तो शोर सराबा सुनकर काफी संख्या में बाजार के लोगऔर ग्रामीण लोग मौके पर पहुंच गए किसी तरह से शटर को तोड़कर आग़ पर काबू पाया गया पीड़ित ने इस विषय में दीदारगंज थाना में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है जिसकी छानबीन पुलिस द्वारा की जा रही है।




