टॉप न्यूज़

अभाविप ने निकाला कैंडल मार्च

सतीश कुमार सोनी तहसील ब्यूरो कर्वी चित्रकूट

अभाविप ने निकाला कैंडल मार्च

 

विगत दिन पूर्व बरगढ़ में 12 वर्षीय आयुष की निर्मम हत्या की घटना से संपूर्ण समाज में शोक और आक्रोश का माहौल है। इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा अटल पार्क से शहीद पार्क तक कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

कैंडल मार्च के दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं व छात्रों ने मौन धारण कर आयुष की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम सजा देने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की अमानवीय घटनाएं समाज को झकझोरने वाली हैं और प्रशासन को शीघ्र व कठोर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

अभाविप ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर नि. सदर सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, अभाविप के जेष्ठ कार्यकर्ता वर्तमान में भाजपा में जिला उपाध्यक्ष सुखेंद्र प्रताप सिंह, युवा मोर्चा के विवेक किशन अग्रहरी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अंश प्रताप यादव, आनंद जायसवाल, तहसील संयोजक प्रशांत त्रिपाठी, जिला संयोजक तेजप्रकाश चतुर्वेदी, विजय केसरवानी, इकाई अध्यक्ष रवि तोमर, इकाई मंत्री आदित्य तोमर, प्रदीप कुमार, शिवांग गौतम, संयम पांडेय, गजानन मिश्रा, राजीव पटेल, अनमोल, नगर मंत्री सूरज मिश्रा, सौरित सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!