अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा पुलिस लाइन चित्रकूट में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश गए

अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा पुलिस लाइन चित्रकूट में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश गए।

➡️आज दिनांक 15.01.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री सत्यपाल सिंह द्वारा पुलिस लाइन चित्रकूट में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, कर्तव्यपरायणता, संवेदनशीलता के महत्व के बारे में बताया गया। जिसमें सोशल मीडिया आचरण, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग न करने एवं विभागीय नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश शामिल हैं।
महोदय द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रशिक्षण के दौरान तथा बाद में कर्तव्यनिष्ठा का पालन करें। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी साथ ही आरक्षियों को सोशल मीडिया नीति का सख्ती से पालन करने का निर्देश है। विभागीय गोपनीय जानकारी साझा न करने, आपत्तिजनक पोस्ट न करने एवं संस्था की गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया गया। उल्लंघन पर तत्काल अनुशासनिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक आरटीसी श्री शिवमूरत यादव व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।




