गणतंत्र दिवस की तैयारियों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा पुलिस लाइन चित्रकूट का निरीक्षण

गणतंत्र दिवस की तैयारियों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा पुलिस लाइन चित्रकूट का निरीक्षण
♦️पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा निरीक्षण के पश्चात संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जिम्मेदार टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।♦️

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह एवं परेड की तैयारियों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन चित्रकूट का विस्तृत निरीक्षण किया।
*मुख्य परेड ग्राउंड* – परेड की संभावित व्यवस्था, मार्च पास्ट, सलामी प्लेटफॉर्म एवं दर्शक दीर्घा की तैयारियां
*मंच (स्टेज)* – गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मंच की साज-सज्जा, ध्वज फहराने की व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली
*गेस्ट हाउस* – अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने की सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण
*पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के पश्चात संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जिम्मेदार टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।*
*1* .जिनमें प्रमुख रूप से सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने हेतु।
*2* .सुरक्षा, अनुशासन, साफ-सफाई एवं अतिथि सत्कार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु।
*3* .परेड एवं समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की कमी न रहने हेतु अंतिम रिहर्सल एवं मॉक ड्रिल सुनिश्चित करने हेतु
पुलिस बल की फिटनेस, वर्दी, उपकरण एवं वाहनों की तैयारियों पर विशेष ध्यान देने हेतु।
*पुलिस अधीक्षक* ने कहा कि *गणतंत्र दिवस* जैसे राष्ट्रीय पर्व पर जनपद की पुलिस व्यवस्था पूर्णतः *चुस्त-दुरुस्त* , *अनुशासित* एवं *जन-केंद्रित* होनी चाहिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपेक्षा की कि वे इस अवसर पर अपनी सर्वोत्तम सेवा एवं समर्पण का परिचय दें, ताकि समारोह सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न हो सके।





