कुशलगांव में अंडर आर्म्स क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, आयान क्लब सुघरपुर बना विजेता


कुशलगांव में अंडर आर्म्स क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, आयान क्लब सुघरपुर बना विजेता
आजमगढ़ दीदारगंज। कुशलगांव में स्टार स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित अंडर आर्म्स क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज दिनांक 05 जनवरी 2026 को खेला गया। फाइनल मैच आयान क्लब सुघरपुर एवं राजिक क्लब गदाईपुर के बीच रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ।
मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए आयान क्लब सुघरपुर ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजिक क्लब गदाईपुर को पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। वहीं राजिक क्लब गदाईपुर ने उपविजेता के रूप में संतोषजनक प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट के समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शिवप्रसाद गुप्ता (पत्रकार) एवं प्रवीण यादव (पत्रकार) ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
स्थानीय खेल प्रेमियों ने टूर्नामेंट की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। आयोजक स्टार स्पोर्ट्स क्लब ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
— खेल डेस्क




