पुलिस अक्षीक्षक चित्रकूट द्वारा मौनी अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत रामघाट,निर्मोही अखाड़ा,परिक्रमा मार्ग मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

पुलिस अक्षीक्षक चित्रकूट द्वारा मौनी अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत रामघाट,निर्मोही अखाड़ा,परिक्रमा मार्ग मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

आज दिनांक 18.01.2026 को पुलिस अक्षीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा मौनी अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत रामघाट,निर्मोही अखाडा,परिक्रमा मार्ग मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान मेला में लगे सभी अधिकारी/कर्मचारीगण की ड्यूटी चेक कर सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने एवं श्रद्धालुओं से विनम्रता पूर्वक व्यवहार करने हेतु बताया गया तथा घाटों पर लगे पुलिस बल को बताया गया कि गहरे पानी में जाने के लिए श्रद्धालुओं को रोके,जो नाव लगे है उनकी सहायता से तत्काल बचाव का कार्य करेंगें साथ ही रामघाट पर लेटे हुए श्रद्धालुओं को रैन बसेरा में जाकर लेटने हेतु बताया गया ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी कार्यालय/यातायात श्री यामीन अहमद,प्रभारी डायल 112 श्री शम्भु दयाल मौर्य, पीआरओ श्री पंकज तिवारी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।