पुलिस लाइन्स चित्रकूट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतन्त्र दिवस

पुलिस लाइन्स चित्रकूट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतन्त्र दिवस

आज दिनांक 26.01.2026 को पुलिस लाइन्स चित्रकूट में 77वां गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदय जनपद चित्रकूट श्री पुलकित गर्ग रहें। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा परेड की सलामी ली गयी। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वाजारोहण किया गया तथा परेड द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी एवं राष्ट्रीय गान का वादन किया गया । मुख्य अतिथि महोदय तथा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, इसके बाद परेड हर्ष फायर करने के उपरान्त मार्च पास्ट करते हुये मंच के सामने से गुजरी। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में शामिल जवानों एवं उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को शपथ दिलायी गयी । क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन्स श्री राज कमल द्वारा परेड की प्रथम कमाण्ड की गयी, सेकेण्ड कमाण्ड ना0पु0 निरीक्षक श्री हरिराम यादव न्यायालय सुरक्षा तथा थर्ड कमाण्ड ना0पु0 निरीक्षक श्री अशोक कुमार यादव रहे ।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सम्बोधित करते हुये मंच पर मंचाशीन माननीय जनपद न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट,जनप्रतिनिधिगण,मुख्य विकास अधिकारी, समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण, पत्रकार बन्धुओं एवं जनपद चित्रकूट के समस्त नागरिकों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकानाएं देते हुये कहा गया कि हमारा संविधान आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था । इस संविधान के माध्यम में देश एवं हमारी काननू व्यवस्था इसी के अनुरुप चल रही है, आज भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रुप में खड़ा है तो यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समर्पण एवं बलिदान के प्रतिफल है । हमारा संविधान सदैव आशा की किरण है और न्याय,स्वतंत्रता,भाईचारे का प्रतीक है, जो अतीत की चुनौतियों से हमारा मार्गदर्शन करता है एवं हमारे भविष्य को आकार देने का काम करता है । हमें यह भी याद रखना चाहिये कि गणतंत्र दिवस केवल परेड और समारोह के बारे में नहीं है यह इस महान देश के नागरिक के रुप में अपने कर्तव्यों के बारे में सोचने का शुभ दिन है, हमें एक-दूसरे का सम्मान करना और अपने आस-पास सफाई रखना चाहिये और अपने देश को गौर्वांन्वित रखना चाहिये ।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदय ने परेड के सभी कमाण्डरों का परिचय लिया एवं बेहतरीन परेड के लिये सभी की भूरी-भूरी सराहना की तथा मुख्य अतिथि महोदय द्वारा *पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय के द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित श्री अरुण कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक चित्रकूट को पुलिस सेवा में सराहनीय योगदान के लिए प्रशंसा चिन्ह(हीरक),महामहीम राष्ट्रपति द्वारा श्री सत्यपाल सिंह अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया* एवं गृह मंत्रालय से सम्मानित निरीक्षक श्री शम्भू दयाल डायल 112,निरीक्षक श्रीमती रीता सिंह प्रभारी साइबर थाना,उ0नि0 श्री राम सिंह थानाध्यक्ष सरधुवा को उत्कृष्ट सेवा पदक,श्री कुन्ज बिहारी मुख्य आरक्षी चालक,श्री वहीद खान मुख्य आरक्षी चालक को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं पुलिस मुख्यालय लखनऊ से सम्मानित श्री अरविन्द वर्मा पुलिस उपाधीक्षक,श्री फहद अली पुलिस उपाधीक्षक,उ0नि0 सत्येन्द्र नाथ तिवारी,उ0नि0 मो0 इकराम खां,उ0नि0 चन्द्रकान्त शुक्ला,रेडियों उ0नि0 श्री पवन कुमार,मुख्य आरक्षी रमाकान्त द्विवेदी,मुख्य आरक्षी वहीद अहमद,मुख्य आरक्षी राकेश कुमार,मुख्य आरक्षी अतुल यादव,म0मुख्य आरक्षी याशमीन बानों,मु0आ0स0पु0 विरेन्द्र कुमार,मु0आ0 पारसनाथ पाण्डेय,मु0आ0 चालक बृजेश सिंह,मु0आ0 चालक मो0 बसार,मु0आ0 चालक वहीद खां,आ0 केवल चौधरी,आ0 रामकिशोर,आ0 दिलीप कुमार,फायरमैन मनोज कुमार,फायरमैन शिवम तिवारी,ब्लॉक आर्गनाइजर संतोष कुमार सिंह एवं विजय यादव को महाकुंभ 2025 में उत्कृष्ट कार्य करते हुए सुरक्षा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए महाकुंभ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। यूपी 112 मुख्यालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र-कमाण्डर आ0अभिषेक सिंह बरगढ़, कमाण्डर आ0 सुब्बा लाल बरगढ़, कमाण्डर आ0 मनीष यादव राजापुर, कमाण्डर आ0 अंकित शुक्ला राजापुर, कमाण्डर आ0 शिवम मिश्रा राजापुर, कमाण्डर आ0 शिवा सिंह आरोआपी कार्यालय, हो0गा0 चालक फूल चन्द्र बरगढ़, हो0गा0 चालक रामबाबू राजापुर, हो0गा0 चालक अनमोल राजापुर,वर्ष 2025 में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण प्रतिसार निरीक्षक श्री राम शीष यादव,निरीक्षक श्री एमपी त्रिपाठी प्रभारी स्वाट टीम,निरीक्षक श्री अशोक कुमार यादव प्रभारी आईजीआरएस,निरीक्षक श्री शिवमूरत यादव प्रभारी आर0टी0सी0,निरीक्षक श्री अजीत कुमार पाण्डेय अपराध शाखा,उ0नि0 श्री बृजबिहारी थाना राजापुर,उ0नि0स0पु0 राकेश कुमार समाधिया पुलिस लाइन,म0मु0आ0 रचना यादव,म0मु0आ0 हर्षिता दीक्षित स्थानीय अभिसूचना इकाई,आ0 ललित सोनी थाना मानिकपुर,आ0 अमित द्विवेदी थाना राजापुर,आ0 भाष्कर शुक्ला जीआरपी,आ0 मानवेन्द्र सिंह शाखा आई0जी0आर0एस0,आ0 विजय वर्मा शिकायत प्रकोष्ठ,आ0 लवकुश यादव थाना राजापुर,आ0 ज्ञानेश मिश्रा स्वॉट टीम,आ0प्रशान्त कुमार साइबर सेल,आ0 शिवम मिश्रा चौकी सीतापुर, आ0 अभिषेक प्रताप सिंह चौकी परिक्रमा मार्ग सीतापुर,आ0 आशीष कुमार सिंह चौकी सीतापुर,म0आ0 शिवानी सिंह चन्देल सम्मन सेल,म0आ0 स्वाती पाण्डेय महिला सहायता प्रकोष्ठ, कुक हरनारायण,कुक बालेन्द्र,हो0गा0 ज्ञान चन्द्र को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि महोदय जिलाधिकारी चित्रकूट, माननीय जनपद न्यायाधीश एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदया को मोमेन्टो/स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि महोदय द्वारा परेड में शामिल आरक्षी नागरिक पुलिस की टोली नं0-03 परेड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये प्रथम स्थान, महिला आरक्षी नागरिक पुलिस की टोली नं0-08 को द्वितीय स्थान एवं टोली नं0-01 आरक्षी नागरिक पुलिस को तृतीय स्थान को शील्ड देकर पुरुष्कृत किया गया।
तत्पश्चात विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीतों पर शानदार,मनमोहक प्रस्तुतियां दी, जिसके लिये सभी विद्यालय के छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया ।
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा पुलिस लाइन्स परेड ग्राउण्ड में इस पावन बेला में उपस्थित होकर जवानों का उत्साहवर्धन करने के लिये मुख्य अतिथि महोदय, समस्त अधिकारीगण, पत्रकार बन्धुओं, विद्यायल प्रबंधन, पुलिस परिवार के सदस्यों एवं जनपद चित्रकूट के गणमान्य नागरिकों को धन्यवाद दिया गया । परेड एवं परेड ग्राउड की साज-सज्जा में मेहनत करने के लिये प्रतिसार निरीक्षक श्री राम शीष यादव एवं अन्य समस्त पुलिस कर्मियों की सराहना की गयी ।
गणतंत्र दिवस समारोह में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री शेष मणि शुक्ला,पूर्व सासंद श्री भैरोप्रसाद मिश्र,पूर्व मंत्री श्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय,सदर विधायक श्री अनिल प्रधान,जिलाध्यक्ष भाजपा श्री महेन्द्र कोटार्य,को-ऑपरेटिव बैंक चेयरमैन बांदा श्री पंकज अग्रवाल,मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री भूपेश द्विवेदी,अपर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यपाल सिंह,क्षेत्राधिकारी नगर श्री अरविन्द कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री यामीन अहमद, क्षेत्राधिकारी मऊ श्री फहद अली, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा सम्मानित नागरिकों द्वारा परेड ग्राउण्ड में उपस्थित होकर परेड का उत्साहवर्धन किया।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यपाल सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में तथा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने थाना/चौकियों में ध्वजारोहण कर तिरंगे झण्डे को सलामी दी गयी ।





