टॉप न्यूज़

थाना राजापुर अन्तर्गत ग्राम पराको में हुई चोरी की घटना का माल खरीदने वाली विवेचना से प्रकाश में आयी अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

थाना राजापुर अन्तर्गत ग्राम पराको में हुई चोरी की घटना का माल खरीदने वाली विवेचना से प्रकाश में आयी अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

राजेंद्र कुमार सोनी ब्यूरो चीफ चित्रकूट

अभियुक्ता के कब्जे से चोरी का लगभग 12 ग्राम पिघला सोना बरामद।

 

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यपाल सिंह व क्षेत्राधिकारी राजापुर श्री राज कमल के पर्यवेक्षण में थाना राजापुर पुलिस टीम ने थाना राजापुर अन्तर्गत ग्राम पराकों में हुई चोरी के सामान को खरीदने वाली अभियुक्ता को चोरी के माल लगभग 12 ग्राम पिघला सोना के साथ गिरफ्तार किया।

➡️उल्लेखनीय है कि दिनाँक 01.06.2025 को अजय कुमार पाण्डेय पुत्र प्रयाग दत्त पाण्डेय निवासी पराको थाना राजापुर जनपद चित्रकूट ने थाना राजापुर पर सूचना दी कि रात में वह अपने छत पर सोये हुए थे तथा सीढियों से बना दरवाजा खुला हुआ था रात में लगभग 12 से 02 बजे के बीच अज्ञात चोरो द्वारा उनकी अलमारी में रखे जेवरात व नगदी चोरी कर लिए । उनके के घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है,जिसमें एक चोर का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है। इस सूचना पर मु0अ0सं0 135/25 धारा 331(4),305ए बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। थाना राजापुर व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा दिनाँक 18.06.2025 को घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तों 1.राघवेन्द्र कुशवाहा उर्फ प्रिन्स पुत्र धर्मदास कुशवाहा नि0 कस्बा सेमरिया थाना सेमरिया जनपद रीवा (म.प्र.) 2.शिवबली उर्फ रामबली निषाद पुत्र राजकुमार नि0 मन्कुवाँर थाना मऊ जिला चित्रकूट 3.विनोद कुशवाहा पुत्र स्व0 भोला प्रसाद कुशवाहा नि0 ग्रा0 देवरा थाना धारकुण्डी जनपद सतना व दिनाँक 12.12.2025 को अभियुक्त सुरेन्द्र कुशवाहा पुत्र भानू प्रताप निवासी सेमरिया थाना सेमरिया जनपद रीवा म0प्र0 को गिरफ्तार कर जेला भेजा जा चुका है।

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त की निशांदेही/पूंछताछ में बताया गया कि चोरी का कुछ माल एक महिला को बेच दिया है अभियुक्त द्वारा बताए गए स्थान पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर महिला आरक्षी ने महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला से पूंछताछ की गयी तो अपना नाम साधना सोनी पत्नी उमाशंकर सोनी निवासी जग्गू की गली शंकर बाजार थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट बताया। गिरफ्तार महिला द्वारा पूंछताछ में बताया गया कि करीब 7 महीने पहले मैने तीन अंगूठी पीली सोने की व एक लॉकेट सोने का व तीन-चार दाने सोने के मुझे बेचे थे उन सभी जेवरातो को मैने अपने घर में गला दिया था। जेवरातो का गला हुआ सोने का पीली धातु का टुकडा मेरे पास रखा है। महिला ने अपने घर के अन्दर से एक अदद पीली धातु का टुकडा निकालकर दिया जिसका वजन अभियुक्ता साधना के घर में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक कांटे में वजन किया गया तो लगभग 12 ग्राम पाया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम-

1.प्रभारी निरीक्षक राजापुर श्री लाखन सिंह

2.आरक्षी राहुल यादव

3.आरक्षी लवकुश

4.आरक्षी विमलेश

5.महिला आरक्षी दीक्षा यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!