संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई


संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई
खेतासराय (जौनपुर)।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर क्षेत्र में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती कुसुम ने गुरु रविदास जी के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज को समानता, भाईचारा और मानवता का संदेश दिया। उनका
जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में सभासद पूनम (पोस्ट ऑफिस), प्रवक्ता हीरालाल, प्रधान महेंद्र, डीडीओ सुधाकर प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, एसपी अमीन (सभासद प्रतिनिधि), अजय कुमार, आनंद सोनू, समिति अध्यक्ष सुभाष चंद सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास जी ने भेदभाव रहित समाज की कल्पना की और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज बुलंद की।
इस अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भाव-विभोर होकर गुरु वाणी का श्रवण करते नजर आए। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों एवं युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।




