टॉप न्यूज़

पुलिस लाइन में स्वतंत्रता_दिवस के शुभ अवसर पर मा0 राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग,श्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा किया गया ध्वजारोहण, सभी को दी गयी शुभकामनाएं व बधाई-

आकाश सोनी तहसील ब्यूरो जौनपुर

पुलिस लाइन में स्वतंत्रता_दिवस के शुभ अवसर पर मा0 राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग,श्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा किया गया ध्वजारोहण, सभी को दी गयी शुभकामनाएं व बधाई-

 

आज दिनांक 15 अगस्त 2025 को पुलिस लाइन, जौनपुर में स्वतंत्रता_दिवस के शुभ अवसर पर माननीय राज्यमंत्री, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश श्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देश्यीय हाल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक जौनपुर व जनपद के अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, आमजन तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!