शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु चित्रकूट पुलिस ने पैदल गस्त कर संदिग्ध वाहनो/व्यक्तियों की चेकिंग की गयी

शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु चित्रकूट पुलिस ने पैदल गस्त कर संदिग्ध वाहनो/व्यक्तियों की चेकिंग की गयी

आज दिनाँक 31.08.2025 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु चित्रकूट पुलिस के थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र के मिश्रित आबादी क्षेत्र एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त किया गया। पुलिस टीमों द्वारा दुकानदारों, व्यापारीबंधुओ एवं क्षेत्रीय नागरिको से वार्ता कर लोगों को बदमाशों एवं ड्रोन उड़ने की अफवाहों से बचने ,सावधान रहने एवं गांव में आने वाले अजनबी व्यक्तियों के साथ दुर्व्यवहार न करने के संबंध में विशेष रूप से जागरुक किया गया । पैदल गस्त के दौरान पुलिस टीम द्वारा सड़क पर हो रहे अतिक्रमण, शराब की दुकान, रेलवे स्टेशनों,होटल/ढाबा एवं दो/चार पहिया वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।




