पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशानुसार बदमाशों की सूचना पर तत्काल एसओजी मय ड्रोन टीम के साथ थाना कोतवाली कर्वी,बहिलपुरवा,रैपुरा,मानिकपुर एवं चौकी सरैया पुलिस बल व जनता के लोगों द्वारा थाना क्षेत्र रैपुरा के चर गांव के पहाड़ों पर कॉम्बिंग शुरू की गयी । मौके पर पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए

आज दिनाँक 01.09.2025 को ग्राम चर के ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि 05 बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर रखा है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशानुसार तत्काल क्षेत्राधिकारी नगर श्री अरविन्द कुमार वर्मा,क्षेत्राधिकारी राजापुर श्री राज कमल,प्रभारी एसओजी टीम श्री एम0पी0 त्रिपाठी मय ड्रोन टीम के,प्रभारी कोतवाली कर्वी श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह,प्रभारी बहिलपुरवा श्री आशुतोष तिवारी,प्रभारी रैपुरा श्री विनोद कुमार शुक्ला,प्रभारी मानिकपुर श्री श्रीप्रकाश यादव,चौकी प्रभारी सरैया श्री सत्यपति त्रिपाठी मय पुलिस बल के साथ जनता के लोग भी ग्राम चर में बदमाशों की सूचना पर तत्काल पहाड़ों और जंगलों में पहुंचकर कॉम्बिंग शुरू की गयी। पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचकर कार्यवाही में शामिल हुए एवं जनता के लोगों के साथ सम्वाद किया गया । पुलिस अधीक्षक ने आम जनता की इस बहादुरी पूर्ण सहयोग के लिए प्रसंशा की और आगे भी इसी तरह का उत्साहपूर्ण सहयोग बनाये रखने की अपील की गयी।