यूनियन बैंक शाखा मानीकलां में लोन उपभोक्ताओं के साथ बहुत बड़ी धोखाधड़ी


यूनियन बैंक शाखा मानीकलां में लोन उपभोक्ताओं के साथ बहुत बड़ी धोखाधड़ी
स्वामीनाथ इंटरप्राइजेज जनरल स्टोर मानी कलां के नाम से मानी कलां गांव में खुला फर्जी फर्म
बडौदा यूपी बैंक शाखा गुरैनी में उक्त फर्जी फर्म के नाम से करंट एकाउंट खाता खोलकर जारी कराए चेक बुक
खेतासराय जौनपुर थाना ख़ेतसराय अंतर्गत
ग्राम सभा मानी कलां गांव में यूनियन बैंक शाखा मानी कलां में लोन उपभोक्ताओं के साथ बहुत बड़ी धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है
तथ्य यह है कि उपभोक्ता श्री हाफिज मोहम्मद अदनान पुत्र अब्दुल वहीद अंसारी ग्राम मानी कलां व मोहम्मद अशहद पुत्र मोहम्मद अजमल ग्राम मांनी कलां व रवि कुमार आटोगैरेज ग्राम मानीकलां हलफनामे के साथ अपना लिखित बयान दिया है कि l श्री सतीश कुमार बैंक चपरासी (दफ्तरी) व लोन एजेंट श्री स्वामीनाथ यह दोनों व्यक्ति हम लोगों की दुकान पर आए
और कहने लगे की आसान किस्तों पर हमारी बैंक लोन दे रही है आप लोग लोन ले लीजिए उनकी बात से सहमत होकर हम तीनों व्यक्तियों ने हां कर दिया उसके बाद सतीश कुमार कुछ बैंक के छपे फॉर्म और सादे कागज पर हम लोगों से हस्ताक्षर करवा लिए और बोले कि जल्द से जल्द तुम लोगों का लोन पास हो जाएगा कई दिनो के बाद जब पता चला कि सिलाई मशीन पर लोन तीन लाख रुपया भैंस पर 160000 और रविकुमार ऑटो गैरेज पर पांच लाख रुपया पास हो गया है परंतु उपभोक्ताओं को शिलाई मशीन भैंस एवं ऑटो गैरेज का समान बैंक द्वारा नहीं दिलाया गया तब उपभोक्ताओं ने श्री सतीश कुमार बैंक चपरासी स्वामी नाथ बैंक एजेंट से सिलाई मशीन भैंस एवं ऑटो गैरेज का समान मांगा तो वह लोग आज कल करके हिला हवा ली करने लगे बैंक मैनेजर से शिकायत की गई तो जवाब मिला की आप लोगों को कोटेशन मुताबिक सामान दे दिया गया है आप लोगों की रिसीविंग हमारे पास मौजूद है जब उपभोक्ताओं द्वारा एजेंट स्वामी नाथ से कहा सुनी हुई तो स्वामी नाथ ने उपभोक्ताओं को बड़ौदा बैंक शाखा गुरैनी का चेक काट कर दे दिया जब की बैंक एकाउंट में पैसा ही नहीं है उल्लेखनीय है कि। एजेंट स्वामीनाथ ने एक फर्जी फर्म स्वामीनाथ इंटरप्राइजेज जनरल स्टोर मानीकलां के नाम से चला रहा है और उसी फर्म के नाम से गुरैनी बड़ौदा बैंक में करंट एकाउंट खोला है उसी नाम से कोटेशन जारी करके भुगतान करा लिया जाता है और सभी लोग मिल कर लोन धनराशि का बंदर बांट कर लेते हैं जब इस बात की शिकायत मैनेजर से की गई कि फर्जी फर्म पर आप लोन कैसे पास करते हैं तो जवाब मिला कि हमको फर्म से मतलब नहीं है हम मात्र जीएसटी चेक करते हैं यदि जीएसटी है तो हम लोन पास कर देते हैं इस संबंध में बैंक संबंधित अधिकारियों को एवं जिलाधिकारी जौनपुर को उचित कार्यवाही हेतु सूचना दे दी गई है इस के अतिरिक्त यह भी पता चला है कि श्री स्वामीनाथ एजेंट ने मानीकलां गांव या बरेठी गांव मे अपनी किराने की दुकान फर्जी दिखा कर पांच लाख रुपए का उसी बैंक से लोन प्राप्त किया है जब की उक्त गांव में उस की किराने की दुकान नहीं है उपभोक्ताओं ने जिला अधिकारी एवं बैंक के उच्च अधिकारियों से जांच की मांग करते हुए न्याय कीr गुहार लगाई है
नोट
सतीश कुमार बैंक चपरासी एवं लोन एजेंट स्वामीनाथ द्वारा लोन धनराशि का बंदर बांट करते हुए उक्त वीडियो में देखे जा सकते हैं।




