चकमार्ग में अंडरग्राउंड लगे पाइप को उखाड़ कर फेंकने व क्षतिग्रस्त करने का लेखपाल के ऊपर लगा गंभीर आरोप


विजय शंकर यादव उप संपादक
चकमार्ग में अंडरग्राउंड लगे पाइप को उखाड़ कर फेंकने व क्षतिग्रस्त करने का लेखपाल के ऊपर लगा गंभीर आरोप
आजमगढ़।मार्टिनगंज उपजिलाधिकारी महोदय ने तहसीलदार को दिए जांच का आदेश मार्टिनगंज आजमगढ़ क्षेत्र के बिछियापुर (चितारा महमूदपुर) गांव के किनारे चकमार्ग में लगे अंदर ग्राउंड पाइप से होकर नाबदान का का पानी ताल में चला जाता था ग्रामीणों में किसी को किसी प्रकार का कोई नुकसान व विरोध नहीं था हल्का लेखपाल महेंद्र कुमार व ग्राम प्रधान चुनावी माहौल बनाने को लेकर सचिन पुत्र
मानिक चंद के प्रभाव में आकर बने 20 फूट का चक मार्ग के अंदर अंडर ग्राउंड पाइप जिससे नाबदान का पानी की निकासी होती थी लेखपाल ने स्वयं फावड़ा चलाकर खोदने लगा जब इसका विरोध परिजनों ने किया तो खरी खोटी भी सुनाने को तैयार हो गया तथा दो पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया वही दीपा पत्नी अरविंद यादव का कहना है कि हमारे गांव में पट्टीदारों की आबादी जमीन से जबरन नाली निकालने की नीयत से बने चक मार्ग में अंडर ग्राउंड नाली को ध्वस्त किया गया उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग
करते हुए लेखपाल सहित जितने लोग लिप्त है सब पर कार्रवाई की मांग की.




