कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को 01 किलो 600 ग्राम सूखा नाजायज गांजा के साथ किया गिरफ्तार

कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को 01 किलो 600 ग्राम सूखा नाजायज गांजा के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 श्री संत प्रसाद चौकी प्रभारी मंडी समिति व उनकी टीम द्वारा अभियुक्त भालू उर्फ प्रेमकुमार गुप्ता पुत्र भूलेलाल निवासी द्वारिकापुरी कर्वी जनपद चित्रकूट को 01 किलो 600 ग्राम नाजायज सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली कर्वी पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*बरामदगी-*
01 किलो 600 ग्राम नाजायज सूखा गांजा
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1.उ0नि0 श्री संतप्रसाद चौकी प्रभारी मंडी समिति
2.उ0नि0 श्री अंशुल सिंह चौकी प्रभारी अस्पताल
3.आरक्षी राहुल पाण्डेय
4.आरक्षी अजीत सरोज
5. आरक्षी संजीव सोनी




