टॉप न्यूज़

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में पुलिस महानिदेशक उ०प्र० महोदय द्वारा निर्गत डीजी परिपत्र के माध्यम से निर्गत भिन्न-भिन्न आदेशों का शत् प्रतिशत अनुपालन कराने जाने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में पुलिस महानिदेशक उ०प्र० महोदय द्वारा निर्गत डीजी परिपत्र के माध्यम से निर्गत भिन्न-भिन्न आदेशों का शत् प्रतिशत अनुपालन कराने जाने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।

सतीश कुमार सोनी तहसील ब्यूरो कर्वी चित्रकूट

आज दिनाँक 15.09.025 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संयुक्त निदेशक अभियोजन श्री विनोद कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यपाल सिंह की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में पुलिस महानिदेशक उ०प्र० महोदय द्वारा निर्गत डीजी परिपत्र संख्या:24/25, 29/25,31/25,36/25 व पुलिस महानिदेशक उ०प्र० द्वारा निर्गत पत्र संख्याःडीजी-10 एवं अपर पुलिस महानिदेशक अपराध उ०प्र० के पत्र संख्याःडीजी सात-एस-14 (09)/2021 के माध्यम से निर्गत भिन्न-भिन्न आदेशों का अनुपालन कराने जाने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी/थाना प्रभारी /विवेचकों को विधिवत जानकारी प्रदान कर निर्देशों प्राविधानों के अक्षरशः क्रियान्वयन/अनुपालन हेतु दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान संयुक्त निदेशक अभियोजन द्वारा डीजी परिपत्र संख्या:24/25 में BNSS- 2023 में विवेचना हेतु आडियो वीडियो इलेक्ट्रॉनिक माध्यम का प्रयोग किये जाने सम्बन्धी दिए गए प्राविधानों का अनुपालन सुनिश्चित किये जाने के सम्बन्ध में,डीजी परिपत्र संख्या:29/25 में अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान मा० सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का अनुपालन किये जाने तथा पुलिस अभिरक्षा के दौरान अभियुक्तों के साथ दुर्व्यवहार न किये जाने के सम्बन्ध में,डीजी परिपत्र संख्या:31/25विवेचना के उपरान्त विवेचनाधिकारियों द्वारा आरोप पत्र/अंतिम रिपोर्ट मा० न्यायालय में भेजने के सम्बन्ध में डीजी परिपत्र संख्या:36/25 उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) नियमावली,2021 के अनुपालन हेतु विस्तृत जानकारी दी गई तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यशाला में उपस्थित अधिकारीगण को डीजी परिपत्र एवं मुख्यालय से प्राप्त पत्रों का गहनता से अवलोकन कर दिए गए निर्देशों का शत् प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने/कराने हेतु निर्देशित किया गया।

कार्यशाला में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अरविंद्र कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी लाइन्स/ कार्यालय/यातायात श्री यामीन अहमद,क्षेत्राधिकारी मऊ श्री फहद अली व जनपद के समस्त थाना/शाखा प्रभारी व विवेचकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!