टॉप न्यूज़

मोबाइल फोन पाकर मोबाइल धारकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

❗10 लाख 40 हजार रुपये अनुमानित कीमत के 78 अदद खोया/गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद❗
❗मोबाइल फोन पाकर मोबाइल धारकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान❗

सतीश कुमार सोनी तहसील ब्यूरो कर्वी चित्रकूट

आज दिनांक 06.10.2025 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री सत्यपाल सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा गुमशुदा/खोया हुआ कुल 78 अदद मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख 40 हजार रूपये का बरामद किया गया ।
उल्लेखनीय है कि गुम/खोए हुए मोबाइल के धारकों द्वारा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के समक्ष व CEIR पोर्टल पर अपने मोबाइल खोने के सम्बन्ध में पूर्व में विभिन्न तिथियों में प्रार्थना पत्र दिये गये थे,जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा एसओजी/सर्विलांस टीम व थानों को गुम/खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निर्देश दिये गये थे । प्रभारी एसओजी/सर्विलांस टीम निरीक्षक श्री एम.पी. त्रिपाठी के नेतृत्व में सर्विलांस एवं थानों के टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए 78 अदद गुमशुदा/खोया हुआ मोबाइल की बरामदगी करते हुए आज दिनाँक-06.10.2025 को मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया गया । मोबाइल धारकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस की भूरी-भूरी प्रसंशा की ।
बरामदगीः-
78 अदद मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख 40 हजार रूपये)
*बरामदगी करने वाली टीमः-*
1. प्रभारी एसओजी/सर्विलांस निरीक्षक श्री एम.पी. त्रिपाठी
2. मुख्य आरक्षी जितेन्द्र कुमार
3. मुख्य आरक्षी नितेश समाधिया
4. आरक्षी रोहित सिंह
5. आरक्षी आशीष यादव
6. आरक्षी ज्ञानेश मिश्रा
7. आरक्षी पवन राजपूत
8. आरक्षी राघवेन्द्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!