कोतवाली कर्वी पुलिस ने ई-रिक्शा बैटरी चोरी करने के 04 आरोपी अभियुक्तों एवं चोरी की बैटरी खरीदने के 01 आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

🔸कोतवाली कर्वी पुलिस ने ई-रिक्शा बैटरी चोरी करने के 04 आरोपी अभियुक्तों एवं चोरी की बैटरी खरीदने के 01 आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।🔸
🔸अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद चोरी की बैटरी व कुल 300 रुपये बरामद🔸

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री सत्यपाल सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीअरविन्द कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्री श्याम प्रताप सिंह पटेल के मार्गदर्शन में कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने ई रिक्शा बैटरी चोरी करने के 04 आरोपी अभियुक्तों एवं चोरी की बैटरी खरीदने के 01 आरोपी अभियुक्त को 02 अदद चोरी की बैटरी व कुल 300 रुपये के साथ गिरफ्तार किया।
*अभियुक्तों का नाम पता का विवरण-*
1- छोटू पुत्र पुत्र बौरा निषाद
2- दीपक निषाद पुत्र राम विशाल
3- देवा निषाद पुत्र श्री राम
4- राजकिशोर पुत्र दुर्ग निषाद समस्त निवासीगण ग्राम टिकूरा चौकी सीतापुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट
5.- भोला निषाद पुत्र राजकुमारनिवासी ग्राम टिकूरा चौकी सीतापुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट हाल पता प्रदुम्न चतुर्वेदी का मकान ग्राम बनकट थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट
*बरामदगी-*
1.चोरी की 02 अदद ई-रिक्शा बैटरी
2.जामातलाशी से कुल 300 रुपये
*संक्षिप्त विवरण-*
दिनाँक 09.11.025 को वादी बबलू साहू पुत्र रामप्रताप साहू शंकर बाजार नहर की पूर्वी पटरी कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट द्वारा कोतवाली कर्वी पर सूचना दी कि उनका ई रिक्शा घर के बाहर लॉक शुदा खडा था जिसे दिनांक 28-10-25 की रात्रि 12.45 बजे लगभग चोरो ने 02 अदद बैटरी खोल कर ले गये जो सी0सी0टी0वी0 फुटेज में बैट्री चोरी करके ले जाते हुये दिखाई दे रहे है। सूचना पर कोतवाली कर्वी में मु0अ0सं0 692/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी को चोरी का शीघ्र अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्दश दिए गए।
आज दिनाँक 10.11.025 को उ0नि0 श्री संत प्रसाद,उ0नि0 श्री अंशुल कुमार व उनकी टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज की मदद से प्रकाश में आए अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर गल्ला मण्डी कर्वी से अभियुक्त 1- छोटू पुत्र पुत्र बौरा निषाद , 2- दीपक निषाद पुत्र राम विशाल, 3- देवा निषाद पुत्र श्री राम , 4- राजकिशोर पुत्र दुर्ग निषाद समस्त निवासीगण ग्राम टिकूरा चौकी सीतापुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से कडाई से पूंछताछ की गयी तो चारों व्यक्तियों ने एक राय होकर बताया कि दिनांक 29.10. 2025 को हम चारों व्यक्तियों ने ही बबलू साहू पुत्र रामदीन साहू निवासी नहर पटरी, शंकर बाजार थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट के घर के सामने खड़े ई रिक्शा में लगी दो अदद बैटरी को खोलकर चोरी करके ले गए थे, जिसे हम लोगों ने भोला निषाद पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम टिकूरा थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट हाल पता प्रद्युम्न चतुर्वेदी का मकान ग्राम बनकट थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को ₹6000 में नगद बेच आया हूं। यदि आप कहें तो मैं दिनाक 29.10.25 को चोरी की गई बैटरी को बरामद करवा सकता हूं, बात पर भरोसा कर ग्राम बनकट में एक घर के सामने बिजली की रोशनी में खड़े ई रिक्शा की ओर इशारा करके दिखाते हुए बताया कि यह वही घर है, जिसे हमने चोरी की गई बैटरी को बेचा है, गाड़ी यही रोक दीजिए बताया कि उस घर के सामने जो ई-रिक्शा खड़ा है ई रिक्शा भी वही है, जिसमें रिक्शा चालक ने हम लोगों से चोरी की गई दो अदद बैटरी कम दाम में खरीदी थी, पकड़े गये लोगों के बताए अनुसार उस व्यक्ति से दरवाजे के पास एक व्यक्ति को ले जाकर खुलवाकर पूछताछ की गई तो बताया कि हाँ मैंने ही इन चारों व्यक्तियों से तीन-तीन हजार रूपये (₹3000-3000) प्रति बैटरी की दर से दो अदद बैटरी चोरी की खरीदा था तथा अपने ई रिक्शा में लगाया हूं। आप कहें तो मैं निकाल सकता हूं। चोरी की बैटरी खरीदने वाले व्यक्ति से ई रिक्शा में लगी बैटरी को बुलवाकर वादी मुकदमा बबलू साहू द्वारा उपलब्ध कराए गए बैटरी के सीरियल नंबर 1247140CEO25 54904, 124714OCEO2554877 नंबर का मिलान कराया गया तो उक्त बैटरी का नंबर वादी मुकदमा द्वारा उपलब्ध कराए गए बैटरी के सीरियल नंबर 1247140CEO2554877, 1247140CEO25 54904 क्रय करते समय प्राप्त पर्ची के मिलान से सही पाया गया, बैटरी खरीदने वाले रिक्शा चालक भोला निषाद से बरामद बैटरी खरीदने का रसीद अथवा पर्ची दिखाने को कहा गया तो वह नहीं दिखा सका, उस व्यक्ति को चोरी की बैटरी खरीदने बेचने के अपराध का बोध कराते हुए नाम पता पूछा गया तो अपना नाम भोला निषाद पुत्र राजकुमारनिवासी ग्राम टिकूरा चौकी सीतापुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट हाल पता प्रदुम्न चतुर्वेदी का मकान ग्राम बनकट थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट बताया । गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी ली गई तो अभियुक्त 1- छोटू पुत्र बौरा निषाद के पास से ₹100 की एक नोट नकद बरामद हुए तथा अभियुक्त 2- दीपक निषाद पुत्र राम विशाल के पास से ₹50 की एक नोट बरामद हुई 3. राजकिशोर पुत्र दुर्गा निषाद की जामा तलाशी से डेढ़ सौ रुपए एक नोट ₹100 की व 1 नोट 50 रुपए । चारों अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि बैटरी बेचने के बाद शेष रुपए हम लोगों ने खर्च कर दिए हैं। मुकदमा उपरोक्त में माल बरामदगी के आधार के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम-*
1.उ0नि0 श्री संत प्रसाद कोतवाली कर्वी
2.चौकी प्रभारी जिला अस्पातल उ0नि श्री अंशुल कुमार
3.आरक्षी शिवपूजन
4.आरक्षी सजीव सोनी




