टॉप न्यूज़

पुलिस मुख्यालय से मिशन शक्ति केन्द्र के सम्बन्ध में जारी मानक संचालन प्रक्रिया(SOP) के सफल क्रियान्वयन हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में जनपद के समस्त थानों के मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों व कर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी

 

पुलिस मुख्यालय से मिशन शक्ति केन्द्र के सम्बन्ध में जारी मानक संचालन प्रक्रिया(SOP) के सफल क्रियान्वयन हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में जनपद के समस्त थानों के मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों व कर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी।

सतीश कुमार सोनी तहसील ब्यूरो कर्वी चित्रकूट

➡️ आज दिनाँक 14.12.2025 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह अध्यक्षता में जनपद के समस्त थानों में स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के संचालन हेतु पुलिस के उत्तरदायित्व तथा विभिन्न महिला अपराधों से सम्बन्धित पुलिस मुख्यालय से जारी मानक संचालन प्रक्रिया(SOP) के सफल क्रियान्वयन हेतु पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में समस्त थानों के मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों व कर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी।

मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि प्रत्येक थाने के परिसर में महिलाओं के लिए समर्पित मिशन शक्ति केन्द्र जिसका उद्देश्य महिलाओं के साथ उत्पीड़न रोकने, उनके विरूद्ध हो रहे अपराधों को नियंत्रित करने, उनको सहायता प्रदान करने एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु ,महिला शिकायतकर्ताओं के प्रति संवेदनशीलता, तत्परता, प्राथमिकता एवं उनके साथ होने वाली किसी भी घटना के उपरान्त समुचित काउंसलिंग, सहयोग एवं संरक्षण के साथ ही उपरोक्त कार्यों हेतु जवाबदेही तय करने के लिए हम कटिबद्ध है। महिलाओं की सुरक्षा हेतु संचालित एण्टी रोमियो स्क्वाड, महिला बीट प्रणाली, महिला हेल्प डेस्क का समुचित व समयबद्ध संचालन होना सुनिश्चित हो। मिशन शक्ति केन्द्र में रखे जाने वाले महत्वपूर्ण अभिलेखों जैसे-1. महिला हेल्प डेस्क प्रार्थना पत्र रजिस्टर 2. काउंसलिंग रजिस्टर 3. एण्टी रोमियो स्क्वॉड रजिस्टर 4. महिला बीट रजिस्टर 5. निरीक्षण पुस्तिका 6. प्रथम सूचना रिपोर्ट रजिस्टर 7. निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर 8. फीडबैक / फॉलोअप रजिस्टर के रखरखाव एवं अद्यावधिक रखने की जिम्मेदारी मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी व सम्बन्धित कर्मी की है। प्रभारी अपने अधीन कार्यरत समस्त कर्मचारियों (उपनिरीक्षक, हेड कान्सटेबल, कान्सटेबल) की निगरानी, मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करना। यह सुनिश्चित करना है।

महिला सम्बन्धी प्राप्त सभी शिकायतों का दैनिक पर्यवेक्षण करना और यह सुनिश्चित करना कि वे तुरन्त दर्ज हों और उन पर समयबद्ध कार्यवाही हो। संवेदनशील और जटिल मामलों में सीधा हस्तक्षेप और मार्गदर्शन प्रदान करना है।

इस दौरान वाचक पुलिस अधीक्षक निरीक्षक श्री राजीव कुमार सिंह,प्रभारी महिला सेल निरीक्षक श्री जय प्रकाश उपाध्याय,पीआरओ श्री प्रदीप पाल व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!