

शिफा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन……
डायबिटीज व हड्डी रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श, जांचों पर मिलेगी 50% छूट
जौनपुर। जनपद के मानीकलां स्थित शीफा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा आम जनमानस के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डायबिटीज एवं हड्डी रोग से संबंधित निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 23 दिसंबर 2025, मंगलवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा।
कैंप में डॉ. मोहम्मद चाँद बागवान (MBBS, DNB (MD), PDCC–क्रिटिकल केयर मेडिसिन, CCEBDM–डायबिटीज), जो कि डायबिटीज, चेस्ट एवं हृदय रोग विशेषज्ञ हैं, मरीजों को परामर्श देंगे। वहीं डॉ. अबू फैसल (MBBS, D. Ortho (लखनऊ), DNB (Ortho), PGDS), गोल्ड मेडलिस्ट ऑर्थोपेडिक सर्जन (हड्डी, जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ) भी अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेंगे।
हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, इस मेगा कैंप के दौरान OPD शुल्क पूरी तरह निःशुल्क रहेगा, जबकि अन्य आवश्यक ब्लड जांचों पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी।
कैंप में शामिल होने के इच्छुक मरीज मोबाइल नंबर 7380850571 पर संपर्क कर एक दिन पूर्व पंजीकरण करा सकते हैं। हॉस्पिटल प्रशासन ने अधिक से अधिक मरीजों से इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
इस निःशुल्क मेगा कैंप के आयोजन के निदेशक डॉ. मोहम्मद अकमल हैं।
पता: शिफा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, मानीकलां, जौनपुर
संपर्क: 9451610571




